Please wait

भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन, संचार व्यवस्था ठप

इसके अलावा मिरिक रोड, दुधिया-पानीघाटा, दार्जिलिंग के सुखियापोखरी समेत कई जगहें भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई। कालिम्पोंग में कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं जिससे गांव के साथ-साथ शहर में भी कई जगहों पर बिजली नहीं है। आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

27 Sep 2024

भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन, संचार व्यवस्था ठप

सिलीगुड़ी। भारी बारिश से पहाड़ों में स्थिति चिंताजनक हो गयी है। भूस्खलन के कारण संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप है। भूस्खलन के अलावा बिरिकदरा, श्वेतीझोड़ा जैसे इलाकों में पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-10 फिर से बंद हो गया है। इसके अलावा मिरिक रोड, दुधिया-पानीघाटा, दार्जिलिंग के सुखियापोखरी समेत कई जगहें भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई। कालिम्पोंग में कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं जिससे गांव के साथ-साथ शहर में भी कई जगहों पर बिजली नहीं है। आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हालाकिं पेशाक रोड खुला है, लेकिन आशंका है कि तीस्ता के बढ़ते जलस्तर के कारण यह सड़क भी बंद हो जाएगी। कालिम्पोंग और दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन, संचार व्यवस्था ठप
इसके अलावा मिरिक रोड, दुधिया-पानीघाटा, दार्जिलिंग के सुखियापोखरी समेत कई जगहें भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई। कालिम्पोंग में कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News